गाजियाबाद :बंद मकान पर से लाखों की चोरी
गाजियाबाद, कविनगर थानाक्षेत्र की राजकुंज कॉलोनी में स्थित बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाकर नगदी, चांदी के बर्तन और सिक्के चोरी कर लिए।
गाजियाबाद, कविनगर थानाक्षेत्र की राजकुंज कॉलोनी में स्थित बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाकर नगदी, चांदी के बर्तन और सिक्के चोरी कर लिए।
गाजियाबाद, कविनगर थानाक्षेत्र की राजकुंज कॉलोनी में स्थित बंद मकान को चोरोंने निशाना बनाकर नगदी, चांदी के बर्तन और सिक्के चोरी कर लिए। घटना का पता उस समय चलाजब मकान स्वामी करीब एक सप्ताह बाद घर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, राजनगर की राजकुंज कॉलोनीमें रहने वाले निंकुज जैन और नमन जैन कुछ समय पहले कविनगर ए-ब्लॉक स्थित नए मकान में
शिफ्ट हो गए थे। परिवार करीब डेढ़ माह पहले नए आवास में रहने लगा था।
परिवार के लोग पुरानेमकान की देखरेख के लिए दो-चार दिन के अंतराल पर वहां जाते थे। निकुंज के मुताबिक, वह आखिरीबार 13 जून को राजकुंज स्थित मकान पर गए थे। इसके बाद 20 जून को जब वह पहुंचे तो मकान मेंसामान बिखरा मिला। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। चोर उनके घरसे करीब छह हजार की नगदी, चांदी के गिलास, कटोरी, थाली, चम्मच और करीब चांदी के 20 सिक्केले गए। घटना के संबंध में निकुंज ने कविनगर थाने में शिकायत दी है।
कार्यवाहक एसीपी कविनगरसूर्यबली मौर्य का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरों को चिन्हित करने के लिए घटनास्थलके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


UN News