जोधपुर में प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग : 50 लाख और संपत्ति मांगने का मामला दर्ज
जोधपुर, जोधपुर शहर में एक युवक को प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और 50 लाख रुपये तथा संपत्ति अपने नाम करवाने की मांग का एक गंभीर मामला सामने आया है।
जोधपुर शहर में एक युवक को प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर
ब्लैकमेल करने और 50 लाख रुपये तथा संपत्ति अपने नाम करवाने की मांग का एक गंभीर मामला
सामने आया है। मांग पूरी न करने पर पीड़िता द्वारा रेप के झूठे केस में फंसाकर पूरे परिवार को जेल
भिजवाने और मीडिया में छवि खराब करने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर देवनगर थाना
पुलिस ने न्यायालय के आदेश (इस्तगासे) के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर
दी है।
शुरुआत और प्रेम संबंध: जोधपुर के एक युवक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अक्टूबर 2025 में
एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत
बढ़ी और यह संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गए। दोनों बालिग थे और आपसी सहमति से मिलते-जुलते रहे
थे। शादी की बात पर बदला व्यवहार: पीड़ित के अनुसार, जब उसने युवती से शादी की बात कही तो
उसका रवैया पूरी तरह बदल गया। युवती ने शादी करने के लिए एक अजीब शर्त रखी कि युवक अपना
मकान और पूरी संपत्ति उसके नाम कर दे।
50 लाख की मांग और रेप केस की धमकी: विरोध करने पर युवती आक्रामक हो गई। 6 जून 2026 को
उसने स्पष्ट रूप से धमकी दी कि यदि मुकदमों से बचना है तो उसे 50 लाख रुपये देने होंगे। रुपए न
देने पर रेप और यौन शोषण के झूठे मामलों में पूरे परिवार को जेल भिजवाने और मीडिया के सामने
इमेज खराब करने की धमकी दी गई। साथ ही, महिला की मौसी व अन्य परिजन भी लगातार फोन कर
मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
पुलिस और कोर्ट की कार्रवाई: पीड़ित का कहना है कि उसने जुलाई 2026 में पुलिस कमिश्नर को
लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
(जोधपुर महानगर) के समक्ष इस्तगासा पेश किया, जिसके निर्देश पर अब देवनगर थाने में मामला दर्ज
किया गया है।


UN News