शालीमार बाग में रातभर चला बुलडोजर, मदीना मस्जिद का हिस्सा और कई घर जमींदोज; सियासत गरमाई

राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग (Shalimar Bagh Demolition) में मंगलवार को देर रात सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और इसके आसपास बने कई मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

शालीमार बाग में रातभर चला बुलडोजर, मदीना मस्जिद का हिस्सा और कई घर जमींदोज; सियासत गरमाई

राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग (Shalimar Bagh Demolition) में मंगलवार को देर रात सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और इसकेआसपास बने कई मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।कार्रवाई के दौरान हंगामा न हो इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की ओर सेकी गई इस कार्रवाई से आधी रात को सियासत गरमा गई है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस रोड को चौड़ा करने के लिए पहले भी कई बार डिमोलिशन ड्राइव चलाईजा चुकी है।

इस बार रात के अंधेरे में की गई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।मस्जिद पर कार्रवाई की सूचना पर गरमाई सियासतवहीं मस्जिद पर कार्रवाई की सूचना मिलते ही एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमईमौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।शोएब जमई ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से असंवैधानिक और गैर-कानूनी करार दिया है। शोएब ने कहाकि जिस तरह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रात के अंधेरे में मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया था, उसीपैटर्न पर दिल्ली के शालीमार बाग में भी कार्रवाई की गई है।

दिल्ली को सहारनपुर पार्ट-2 नहीं बनने दिया जाएगा। इस कार्रवाई को लेकर आप नेता सौरव भारद्वाजभी मौके पर पहुंचे और इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।