दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, जलभराव और जाम से जनजीवन प्रभावित
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को लगातार हो रही वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को लगातार हो रही वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि,कई क्षेत्रों में जलभराव और यातायात बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों परपानी भरने के कारण कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, विद्यालयी विद्यार्थियों और राहगीरों कोकाफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए वर्षा का पीलासतर्कता संकेत जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, 7 अगस्त को राजधानी में मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है।
दिन का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि दिनभर बादल छाए रहेंगे तथाकई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा भी हो सकती है। शामऔर रात्रि के समय भी वर्षा का क्रम जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है।लगातार हो रही वर्षा के कारण राजधानी के अनेक क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। कनॉटप्लेस, आईटीओ, सरदार पटेल मार्ग, पंत मार्ग, बीडी मार्ग, मंडी हाउस, धौला कुआं, आश्रम,कालकाजी, लाजपत नगर, दिल्ली कैंट, जनकपुरी, डाबड़ी, द्वारका और उत्तम नगर सहित कईइलाकों की सड़कें तथा गलियां पानी से भर गईं। कई स्थानों पर वाहन पानी में फंस गए, जबकिलोगों को जलभराव के बीच होकर आवागमन करना पड़ा।
सदर बाजार में भी तेज वर्षा के बाद संकरी गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव केकारण बाजार में आने-जाने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानी हुई। कई दुकानों में वर्षा कापानी प्रवेश कर गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी वर्षा का व्यापक असरदेखने को मिला। गौतम बुद्ध नगर में तड़के सुबह शुरू हुई वर्षा ने यातायात व्यवस्था कोप्रभावित कर दिया। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों और मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लग गया।मॉडल टाउन गोल चक्कर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-9 की मुख्य लेन पर एक निजी बस खराबहोने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके अलावा सेक्टर-52, पर्थला चौक, कालिंदी कुंजऔर सेक्टर-18 सहित कई मार्गों पर भी यातायात धीमा रहा।
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा क्षेत्र में लगातार वर्षा के कारण सड़क पर भारी जलभराव हो गया। सड़कपर इतना पानी जमा हो गया कि वह नदी जैसी दिखाई देने लगी। इसके चलते वाहनों कीरफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामनाकरना पड़ा।गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में भी वर्षा के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे दैनिकआवागमन प्रभावित रहा। वहीं, दिल्ली के पटेल नगर सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव कीतस्वीरें सामने आईं, जहां लोग पानी से भरी सड़कों के बीच आवागमन करने को मजबूर दिखाई दिए।
मौसम विभाग ने नागरिकों से वर्षा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने, जलभराव वाले मार्गोंसे बचने तथा यातायात संबंधी परामर्श का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों केअनुसार, यदि वर्षा का क्रम इसी प्रकार जारी रहा तो निचले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या औरबढ़ सकती है।


UN News