भारतीय व्यापार महोत्सव 12 अगस्त से होगा शुरू
नई दिल्ली, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय व्यापार महोत्सव(बीवीएम) 2026 का आयोजन 12 अगस्त से भारत मंडपम में होगा।
नई दिल्ली,कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय व्यापार महोत्सव(बीवीएम) 2026 का आयोजन 12 अगस्त से भारत मंडपम में होगा। यह चार दिवसीय महोत्सवभारत की आर्थिक शक्ति, आत्मविश्वास, नवाचार और वैश्विक महत्वाकांक्षाओं पर केंद्रित होगा।चांदनी चौक से सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया किकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। साथ में केंद्रीयवाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैट की रणनीतिक सलाहकार स्मृति ईरानी शामिल होंगी।
खंडेलवाल के कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प को धरातल ओर उतारने का ऐतिहासिक आयोजन है। इसमें 700से अधिक स्टॉल लगेंगे। बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ-साथ 40 से अधिक देशों केप्रतिनिधिमंडल और खरीदार शिरकत करेंगे। महोत्सव में निर्माता, निर्यातक, स्टार्टअप, बड़ेउद्योग, महिला उद्यमी और ग्रामीण कारीगर एक ही मंच पर एकत्र होंगे। इस दौरान बायर-सेलर मीट, बी2बी और बी2जी नेटवर्किंग सत्र, निवेश-निर्यात संवाद, स्टार्टअप शोकेस और पैनलचर्चाएं आयोजित होंगी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। जीआई टैग प्राप्त उत्पाद, हस्तशिल्प, हथकरघा, ग्रामीण व कुटीर उद्योगों केउत्पाद भारत की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित करेंगे। वहीं डिजिटल कॉमर्स, फिनटेक,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लॉजिस्टिक्स, हरित प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्र भारतके आधुनिक आर्थिक सामर्थ्य का परिचय देंगे। दिव्यांग उद्यमियों के लिए ''एबिलिटी एक्सपो''और महिलाओं के लिए ''नारी वंदन पवेलियन'' भी विशेष आकर्षण होंगे। खंडेलवाल ने कहा कियह महोत्सव घरेलू व्यापार व निर्यात दोनों को गति देगा और भारत को वैश्विक विनिर्माण एवंनिर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।


UN News