ग्रेटर नोएडा के कासना में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, सैलून में काम कर रहे किशोर के पेट में लगी

ग्रेटर नोएडा के कासना कस्बे में शनिवार रात लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चलने से 16 साल का किशोर घायल हो गया। गोली किशोर के पेट में लगी। घटना के वक्त वह सैलून में काम कर रहा था।

ग्रेटर नोएडा के कासना में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, सैलून में काम कर रहे किशोर के पेट में लगी

ग्रेटर नोएडा के कासना कस्बे में शनिवार रात लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चलने से 16 साल का किशोर घायल हो गया। गोली किशोर के पेट मेंलगी। घटना के वक्त वह सैलून में काम कर रहा था। वह जिम्स अस्पताल में उपचाराधीन है।उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।कासना कस्बे में अलीगढ़ के थाना टप्पल अटारी गांव निवासी 16 वर्षीय प्रिंस उर्फ राजा सैलूनकी दुकान पर काम करता है।

 रविवार रात वह दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरानअचानक गोली लगने के बाद घायल हो गया पुलिस जांच में सामने आया है कि विकल सिंह केपास उसके भतीजे शिवा की लाइसेंसी पिस्टल थी। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चलगई। गोली पास में हेयर सैलून में मौजूद प्रिंस के पेट में जा लगी। गोली चलने के बाद मौके परअफरा-तफरी मच गई।स्वजन ने घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टलबरामद कर विकल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल किशोर के पिता की तहरीर परपुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लाइसेंसी पिस्टल विकलसिंह के पास किस तरह पहुंची और घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था।