ग्रेटर नोएडा में रक्षाबंधन पर ससुराल गया था परिवार, बंद मकान से 15 लाख के जेवर और नकदी चोरी

ग्रेटर नोएडा, रक्षाबंधन का त्योहार मनाने परिवार के साथ ससुराल गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया।

ग्रेटर नोएडा में रक्षाबंधन पर ससुराल गया था परिवार, बंद मकान से 15 लाख के जेवर और नकदी चोरी

ग्रेटर नोएडा,  रक्षाबंधन का त्योहार मनाने परिवार के साथ ससुराल गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौलामें स्थित तिरुपति एन्क्लेव में बेखौफ बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपयेकीमत के सोने-चांदी के जेवर और 60 से 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी की यहपूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति का नाम कुलदीप है, जो जगपाल के पुत्र हैं। कुलदीप
त्योहार के मौके पर अपने पूरे परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए अपनी ससुराल गए हुए थे।

इसी दौरान 28-29 अगस्त की देर रात बदमाशों ने उनके सूने पड़े मकान को अपना शिकार बनाया। चोर सबसे पहले बाउंड्री वॉल फांदकर घर के परिसर के अंदर दाखिल हुए। घर पर तालालगा हुआ था, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बादचोरों ने घर के अंदर घुसकर कमरे में रखी सेफ और अलमारी को पूरी तरह खंगाल डाला।

15 लाख के जेवर, नकदी और राउटर ले गए चोर
चोर अलमारी में रखे सोने के गले के सेट, सोने के कंगन, कुंडल और अंगूठियां अपने साथ समेटकर ले गए। इसके साथ ही वे भारी मात्रा में रखी चांदी की पायल भी चुराकर ले गए। चोरीगए इन तमाम जेवरातों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।जेवरातों के अलावा चोर अलमारी में रखी 60 से 65 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ लेगए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने घर में लगा वाई-फाई राउटर और वहां रखी कीमती घड़ियों पर भी हाथ साफ कर दिया।

पड़ोसियों की नजर पड़ी तो हुआ घटना का खुलासा
सुबह के समय जब आसपास के पड़ोसियों ने घर के अंदर की लाइटें जलती हुई देखीं और मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया, तो उन्होंने तुरंत पीड़ित कुलदीप और उनके परिवार को इस बातकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जब पीड़ित परिवार अपने घर वापस लौटा, तो मकान केअंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला। घर का यह नजारा देखकर चोरी होने का पता चला।सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिसइस वारदात के संदर्भ में थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया किपीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नेघर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

 सीसीटीवी फुटेजकी मदद से बदमाशों की पहचान करने और उनकी तलाश का काम शुरू कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।