CEIR और संचार साथी पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य के लिए बुलंदशहर पुलिस सम्मानित, SP क्राइम नरेश कुमार को मिला प्रशस्ति पत्र
बुलंदशहर / लखनऊ। CEIR और संचार साथी पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार को लखनऊ में आयोजित LEA Conference में सम्मानित किया गया।CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा शुरू किया गया नागरिक-केंद्रित पोर्टल है, जिसका उद्देश्य चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक और ब्लॉक करना है।

पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा 31 मार्च 2026 तक CEIR पोर्टल पर प्रदर्शन की समीक्षा की गई। इस समीक्षा में मोबाइल ट्रेसिंग, बरामदगी और कार्य की गुणवत्ता के आधार पर जनपदों का मूल्यांकन किया गया। बुलंदशहर पुलिस द्वारा 31 मार्च 2026 तक कुल 2170 गुम / खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस उपलब्धि के चलते बुलंदशहर पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया।इसी सराहनीय कार्य के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ और दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित LEA Conference में नोडल अधिकारी SP अपराध नरेश कुमार को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और SP अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में किए गए इस कार्य को प्रदेश स्तर पर सराहना मिली है।

UN News