महागुन मार्ट के सामने अतिक्रमण से लोग परेशान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महागुन मार्ट के सामने बढ़ते अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महागुन मार्ट के सामने बढ़ते अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है किसड़क किनारे फुटपाथ पर जगह-जगह अवैध तरीके से दुकानें और ठेले लगाए जा रहे हैं। इसके चलते पैदल चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पर लोगों को जगह नहीं मिलती है। निवासी अनिल ने बतायाकि महागुन मार्ट के सामने सुबह से ही दुकानें और ठेले लगने शुरू हो जाते हैं। धीरे-धीरे इनका दायराफुटपाथ से सड़क तक पहुंच जाता है। इससे पैदल राहगीरों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है।
सड़क पर तेज गति से वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल चलने से हादसे का खतरा बना रहता है।खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है।दीपक का कहना है कि फुटपाथका उद्देश्य राहगीरों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना है, लेकिन अतिक्रमण के कारण इसका इस्तेमालही नहीं हो पा रहा है। कई स्थानों पर दुकान लगाने वालों ने फुटपाथ पर सामान भी फैला रखा है। इससेपैदल लोगों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है। वहीं, अतिक्रमण के कारण सुबह और शाम के समययातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो जाती है। सड़क के किनारे वाहन खड़े होने और दुकानों के आसपासलोगों की भीड़ जमा होने से जाम की स्थिति बन जाती है। पीक आवर में वाहनों की लंबी कतार लगनेसे वाहन चालकों को भी काफी परेशानी होती है।
लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण से कई बारअतिक्रमण हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ है। कार्रवाई के बाद कुछसमय के लिए स्थिति सामान्य होती है, लेकिन दोबारा उसी स्थान पर दुकानें और ठेले लग जाते हैं।


UN News