मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का किया शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का किया शुभारंभ

नई दिल्ली,  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘मैं भीयमुना प्रहरी’ ऐप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ऐप पर पंजीकरण की शुरुआत भी की गई।इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित रहें।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्किदिल्ली के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही यह अभियानजनआंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों,सामाजिक संगठनों और दिल्लीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में ‘यमुना प्रहरी’ अभियान से जुड़ने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 अक्टूबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के 30 कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी एक साथ यमुना की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लेकर इस जन अभियान का हिस्साबनेंगे। आज शुरू हुआ यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यमुना के प्रति नागरिकजिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण, कूड़े के पहाड़ और यमुना की स्वच्छता जैसी चुनौतियोंपर अक्सर यह सवाल उठता है कि इन समस्याओं का समाधान कौन करेगा। इन समस्याओं कासमाधान केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि सरकार और समाज की साझी भागीदारी सेसंभव है। यमुना को प्रदूषित करने में अनजाने में नागरिकों की कुछ दैनिक आदतों की भीभूमिका रहती है। पूजा सामग्री, फूल-मालाएं, खंडित मूर्तियां और अन्य सामग्री को नदी मेंप्रवाहित करने जैसी गतिविधियों से यमुना पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए सरकार द्वाराकिए जा रहे बड़े स्तर के कार्यों के साथ नागरिकों केव्यवहार में बदलाव और निरंतर जनभागीदारी भी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से विशेष रूप से अपील करते हुएकहा कि युवा केवल अभियान का हिस्सा न बनें, बल्कि इसके संदेश को अपने कॉलेज, परिवारऔर समाज तक लेकर जाएं। दिल्ली के युवा तकनीक, नवाचार और जनभागीदारी के माध्यम सेयमुना संरक्षण के लिए नई सोच और नए समाधान सामने ला सकते हैं। हर विद्यार्थी, हरशिक्षक, हर सामाजिक संस्था और प्रत्येक नागरिक ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप पर पंजीकरण करइस अभियान से जुड़ सकता है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ऐप पर पंजीकरण कर इस अभियान का हिस्सा बनें और यमुना को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरलबनाने के संकल्प को जनभागीदारी की शक्ति दें।केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत कीसमृद्ध संस्कृति और विरासत के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। ‘नमामि गंगे’ जैसेअभियानों का उद्देश्य देश की जीवनदायिनी नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाना है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद यमुना की स्वच्छता को प्राथमिकता देतेहुए व्यापक कार्ययोजना पर काम शुरू किया गया।

 यमुना की सफाई के लिए 3,000 करोड़ रुपयेसे अधिक की राशि आवंटित की गई है। नदी में गिरने वाले प्रमुख नालों को रोकने और सीवेजके उपचार के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। यमुना में गिरने वाले 22बड़े नालों के मुहानों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई हैऔर 12 स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री,
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थितथे।