नोएडा: बारिश के पानी में डूबी सब्जी मंडी, विक्रेताओं को भारी नुकसान
नोएडा में लगातार हो रही बारिश ने सेक्टर-60 और सेक्टर-57 के बीच लगने वाली सब्जी मंडी के कारोबार पर बड़ा असर डाला है।
सब्जी मंडी, विक्रेताओं को भारी नुकसान
नोएडा में लगातार हो रही बारिश ने सेक्टर-60 और सेक्टर-57 के बीच लगने वाली सब्जी मंडी के कारोबार पर बड़ा असर डाला है। मंडी में भारी जलभराव होनेसे दुकानदारों की बड़ी मात्रा में रखी सब्जियां बारिश के पानी में डूबकर खराब हो गईं। टमाटर,भिंडी, लौकी, हरी मिर्च, पालक और अन्य हरी सब्जियां पानी में भीगने से बेचने लायक नहींरहीं।
इससे सब्जी विक्रेताओं को हजारों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा। विक्रेताओं काकहना है कि सुबह मंडी पहुंचने पर पूरा परिसर पानी से भरा मिला। कई जगह रेहड़ियां औरसब्जियों के क्रेट भी पानी में डूब गए। जलभराव के कारण ग्राहक भी मंडी तक नहीं पहुंच सके,जिससे बिक्री पूरी तरह प्रभावित रही। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि हर साल बारिश में यहीस्थिति बनती है
लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से उन्हें बार-बार आर्थिकनुकसान उठाना पड़ता है।


UN News