वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का सिकंदराबाद में भव्य स्वागत

सिकंदराबाद:वडनगर से वाराणसी तक राष्ट्रसेवा एवं जनजागरण के संदेश के साथ निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का सिकंदराबाद में भव्य स्वागत

सिकंदराबाद:वडनगर से वाराणसी तक राष्ट्रसेवा एवं जनजागरण के संदेश के साथ निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विधायक स्वयं यात्रा में सहभागी बनकर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। यह यात्रा युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने और समाज व देश के प्रति दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रथम के भाव से प्रेरित होकर समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनाना हम सभी का संकल्प है।


यात्रा के स्वागत के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।