प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग
नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता घनेन्द्र भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता घनेन्द्र भारद्वाज ने दिल्लीसरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफमुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताते हुए भाजपानेतृत्व से भी कार्रवाई की मांग की।घनेन्द्र भारद्वाज ने आरोप लगाया कि तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में एक खराब सड़क केनिर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी।
उनका दावा है कि इसी मुद्दे पर एक युवकने प्रवेश वर्मा से सवाल किया और घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया, जिसके बाद मंत्रीने कथित तौर पर युवक को थप्पड़ मारा और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।उन्होंने कहा कि जनता द्वारा सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जाने पर इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर प्रवेश वर्मा केखिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
घनेन्द्र भारद्वाज ने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औरमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी प्रवेश वर्मा को मंत्रिमंडल से हटाने तथा उनके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई करने की मांग की।


UN News