व्हाट्सऐप के बाद टेलीग्राम ने भी यूजरनेम फीचर पर सरकार को जवाब सौंपा
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने भी व्हाट्सऐप के बाद ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय से मिले नोटिस का जवाब दे दिया है। सूत्रों नेशुक्रवार को यह जानकारी दी।
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने भी व्हाट्सऐप के बाद ‘यूजरनेम’
फीचर को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय से मिले नोटिस का जवाब दे दिया है। सूत्रों ने
शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि व्हाट्सऐप और टेलीग्राम की तरफ से दी गई प्रतिक्रियाओं का फिलहाल सरकार
परीक्षण कर रही है।
इन त्वरित संदेश मंचों के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर के तहत उपयोगकर्ता अपना फोन नंबर साझा किए
बगैर भी एक-दूसरे से संवाद कर सकते हैं।
सूत्रों ने कहा कि व्हाट्सऐप ने बृहस्पतिवार शाम को सरकार को अपना जवाब सौंप दिया था। इसके बाद
टेलीग्राम की तरफ से भी सरकार को जवाब मिल चुका है।
हालांकि दोनों कंपनियों की तरफ से सौंपे गए जवाब का ब्योरा नहीं मिल पाया है। उनकी तरफ से कोई
आधिकारिक बयान भी नहीं जारी किया गया है।


UN News