शिल्पा शेट्टी ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

मुंबई, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में छोटी बहन समिता शेट्टी और परिवारके साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए गईं थीं, जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वादलिया। इस दौरान अभिनेत्री के पारंपरिक लुक ने खास चर्चा बटोरी।

शिल्पा शेट्टी ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

मुंबई,  अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में छोटी बहन समिता शेट्टी और परिवार
के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए गईं थीं, जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद
लिया। इस दौरान अभिनेत्री के पारंपरिक लुक ने खास चर्चा बटोरी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिनेत्री बहन शमिता शेट्टी और परिवार संग लालबागचा राजा के
दरबार में नजक आ रही हैं। अभिनेत्री बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद मूषक महाराज से बात करने के
लिए भी थोड़ा समय मांगती हैं।
जारी किए गए वीडियो में शिल्पा शेट्टी कहती सुनाई दे रही हैं कि वह मूषक जी के कान में कुछ कहना
चाहती हैं। मान्यता है कि मूषक जी के कान में अपनी इच्छा बताने से वह बात गणपति जी तक पहुंच
जाती है।शिल्पा इस परंपरा को निभाना चाहती थीं लेकिन दर्शन के लिए भारी भीड़ होने के कारण उन्हें
इजाजत नहीं मिली।
हालांकि, लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान अभिनेत्री और उनकी बहन के पारंपरिक लुक ने ज्यादा चर्चा
बटोरी। खासकर शिल्पा शेट्टी के झुमकों ने। वीडियो में वह कहती सुनाई दीं कि उनके झुमके 100 साल
पुराने हैं।
वीडियो में शिल्पा खूबसूरत साड़ी और स्लीवलेस हाई-नेक मरून ब्लाउज में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक
को पारंपरिक ज्वेलरी, चूड़ियों और अंगूठियों के साथ पूरा किया। वहीं, उनकी छोटी बहन और अभिनेत्री
शमिता शेट्टी रॉयल ब्लू एथनिक आउटफिट में थीं।
बता दें, शिल्पा हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे परिवार के साथ मनाती हैं। उन्होंने इस बार डेढ़
दिन के लिए अपने घर गणपति को लाई थीं और मंगलवार को विसर्जन के दौरान वह जमकर नाचती
हुई नजर आईं।
अभिनेत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में भी बप्पा का स्वागत किया था। इस बार अभिनेत्री
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) या सामान्य मिट्टी की जगह पेपर माशे से बनी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा
को घर लेकर आई थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि पर्यावरण को ध्यान में
रखते हुए उनका परिवार पिछले कई सालों से गणपति की प्रतिमा को लेकर लगातार बदलाव कर रहा है।
बप्पा के आगमन के बाद उनके घर में कई बॉलीवुड कलाकार और मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।
हालांकि, उन्होंने केवल डेढ़ दिन के लिए बप्पा को रखा था और मंगलवार को ढ़ोल नगाड़ों के साथ बप्पा
का विसर्जन किया।