साहिबाबाद में 16 प्रतिष्ठानों को सील करने के आदेश, 47 को भेजा गया नोटिस
साहिबाबाद, आवास विकास परिषद मानकों का पालन न करने वाले 16 काेचिंग सेंटरों, प्ले स्कूल, होटल और जिम को सील करेगा। आवास विकास परिषद द्वारा इनकोचिंग सेंटरों को मानकों का पालन करने के लिए समय सीमा दी गई थी।
साहिबाबाद, आवास विकास परिषद मानकों का पालन न करने वाले 16 काेचिंग सेंटरों, प्ले स्कूल, होटल और जिम को सील करेगा। आवास विकास परिषद द्वारा इनकोचिंग सेंटरों को मानकों का पालन करने के लिए समय सीमा दी गई थी। तय अवधि बीत
जाने के बाद भी प्रतिष्ठानों द्वारा मानकों को पूरा नहीं किया गया है।अब आवास विकास परिषद इन पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। बता दें की आवास विकास परिषद की मानकों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।बीते 10 दिन में 25 कोचिंग सेंटरों, प्ले स्कूल, होटल और जिम को सील किया जा चुका है।
मानकों का पालन न करने वाले 25 प्रतिष्ठान सील
आवास विकास परिषद की ओर से पहले अभियान में मानकों का पालन न करने वाले कुल 47 कोचिंग सेंटरों, प्ले स्कूल, होटल और जिम को नोटिस जारी किया गया। नोटिस के बाद भीमानकों का पालन न करने वाले 25 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। छह प्रतिष्ठानों ने खुदही बंद कर दिया।अब बचे 16 प्रतिष्ठानों को सील करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है किआवासीय क्षेत्र में हो रही व्यवसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई के बाद व्यवसायिक क्षेत्र में चलरहे कोचिंग सेंटरों, प्ले स्कूल और जिम को फायर एनओसी लेने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
मानकों का पालन न करने वाले 47 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया था। इनमें से 25 को सीलकर दिया गया है। छह प्रतिष्ठान संचालकों ने खुद ही प्रतिष्ठान को बंद कर दिया। अब बचे हुए16 प्रतिष्ठानों को जल्द सील किया जाएगा।


UN News