अभिषेक बनर्जी ने कास्टिंग डायरेक्टर के सफर को कहा अलविदा, एक्टिंग पर करेंगे पूरा फोकस
मुंबई, अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में अपने सफर को विराम देते हुए अब पूरी तरह एक्टिंग और अपने अन्य प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।
मुंबई, अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में अपने सफर को विराम देते हुए अब पूरी तरह एक्टिंग और अपने अन्य प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करने काफैसला किया है। वर्ष 2017 में अनमोल आहूजा के साथ मिलकर शुरू की गई कास्टिंग कंपनी कास्टिंगबे से अलग होने की घोषणा करते हुए अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझाकी।
अभिषेक ने अपनी पोस्ट में कहा, “कभी-कभी आगे बढ़ने का मतलब यह नहीं होता कि आप कुछ पीछे छोड़ रहे हैं।कास्टिंग बे के साथ अपनी यात्रा को याद करते हुए अभिषेक ने बताया कि इस कंपनी की शुरुआत दोदोस्तों ने एक सोच और कास्टिंग के काम के प्रति जुनून के साथ की थी। समय के साथ दोनों कीजिंदगी और पेशेवर यात्राएं अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ीं। अब उन्होंने कास्टिंग बे से रिटायर होनेऔर अपने अभिनय करियर के साथ-साथ अन्य पेशेवर जिम्मेदारियों पर ध्यान देने का निर्णय लिया है।वहीं, कास्टिंग बे के को-फाउंडर अनमोल आहूजा कंपनी की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे और इसे नईऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में काम करेंगे।
अभिषेक ने इस सफर के लिए आभार जताते हुए कहा कि उन्हें और अनमोल को साथ मिलकर बनाई गई इस यात्रा पर गर्व है और वे एक-दूसरे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।अभिषेक अब अपने अभिनय करियर को लेकर खासे उत्साहित हैं। उनकी आगामी परियोजनाओं में मिर्जापुर: द मूवी’, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और आर. माधवन के साथ उनकी तमिल डेब्यू फिल्म शामिल है।इसके अलावा वह टाइगर श्रॉफ के साथ एक फिल्म में नेगेटिव लीड की भूमिका में भी नजर आएंगे।
ऐसेमें कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर एक लंबी और सफल पारी के बाद अभिनय पर उनका यह नया फोकसउनके करियर के अगले अध्याय को खास बना रहा है।


UN News