नोएडा में चोरों और बदमाशों का आतंक: स्कॉर्पियो, बाइक, जेवरात समेत लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

नोएडा, शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरों और बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है। नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, लूटपाट और टप्पेबाजी की कईवारदातें सामने आई हैं, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

नोएडा में चोरों और बदमाशों का आतंक: स्कॉर्पियो, बाइक, जेवरात समेत लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

नोएडा, शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरों और बदमाशों ने जमकर
उत्पात मचाया है। नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, लूटपाट और टप्पेबाजी की कई
वारदातें सामने आई हैं, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने कहीं
खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर कीमती सामान उड़ा लिया, तो कहीं घर में घुसकर जेवरात पर
हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा, एक युवती से मोबाइल लूट और रेलवे के बड़े अधिकारी के
साथ टप्पेबाजी की घटना भी सामने आई है। पुलिस ने इन सभी मामलों में शिकायत दर्ज कर
जांच शुरू कर दी है।
वाहनों की चोरी और पार्किंग से गायब हुई गाड़ियां
नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-44 से एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी
होने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुमित विश्वास मूल रूप से देहरादून के रहने वाले हैं
और किसी काम के सिलसिले में नोएडा आए हुए थे, जहां अज्ञात बदमाशों ने उनकी स्कॉर्पियो

पर हाथ साफ कर दिया। इसी थाना क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल के गेट नंबर-3 के पास से
जन्मेजय राणा नाम के व्यक्ति की मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत
पुलिस में दर्ज कराई है।
वाहन चोरी की एक अन्य घटना सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में हुई, जहां आदित्य नाम के व्यक्ति की
मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस इस मामले में आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों
की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। वहीं, बिसरख थाना क्षेत्र में
मयंक राणा की मोटरसाइकिल एक सोसाइटी की पार्किंग से चोरी कर ली गई। इस वारदात को
अंजाम देते समय चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस
उनकी तलाश कर रही है।
कारों के शीशे तोड़कर उड़ाए लैपटॉप और नकदी
बदमाशों ने खड़ी कारों को भी अपना निशाना बनाया है। फेस-3 थाना क्षेत्र में परथला गांव के
पास बने एक मंदिर में शंयम गर्ग दर्शन करने गए थे। जब वह वापस लौटे तो देखा कि उनकी
कार का शीशा टूटा हुआ था। चोर उनकी कार से लैपटॉप, नकदी, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड
सहित अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए। इसी तरह, सेक्टर-121 के पास मोमोज खाने गए
नवीन पारीदा और उनके साथी मुकेश झा की कार का शीशा तोड़कर भी चोरी की गई। चोरों ने
कार के अंदर रखे दोनों के लैपटॉप, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
कार का शीशा तोड़कर चोरी की तीसरी घटना सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में बाल भारती पब्लिक स्कूल
के पास हुई। यहां खड़ी जितेंद्र नाम के व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप,
विभिन्न कार्ड, पैन कार्ड और नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा, फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-71 में
रहने वाले ओम भला के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने दो लैपटॉप, एक सैमसंग टैबलेट, नकदी
और अन्य सामान चोरी कर लिया। बिसरख थाना क्षेत्र में राजीव बघेल की निर्माणाधीन इमारत
से भी चोरी की बड़ी वारदात हुई है। वहां से करीब 50 हजार रुपये की कीमत के स्टील के रॉड,
नट-बोल्ट और दूसरे हिस्से से करीब दो लाख रुपये की कॉपर सामग्री चोरी होने की शिकायत
दर्ज कराई गई है।
घर से जेवरात की चोरी, टप्पेबाजी और मोबाइल लूट
सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाले मोहित के घर में भी चोरी की वारदात हुई
है। चोरों ने मोहित के घर में घुसकर उनकी पत्नी ममता के सोने और चांदी के जेवरात सहित

अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे, तो उन्हें घर का
सारा सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद उन्हें चोरी का पता चला।
फेस-3 थाना क्षेत्र में रेलवे मंत्रालय में उप महाप्रबंधक के पद पर तैनात परविंदर कुमार के साथ
टप्पेबाजी की अनोखी घटना हुई। सेक्टर-70 के पास दो युवकों ने उनकी कार के सामने आकर
टक्कर मारने का झूठा आरोप लगाया। बदमाशों ने कार का शीशा बजाकर उनका ध्यान भटकाया
और इसी बीच कार के अंदर रखे दो मोबाइल फोन, बिल की कॉपी और आधार कार्ड चोरी कर
लिए। उधर, सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के सामने पैदल जा रही
खुशी सिंह से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने इन सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।