आईआईटी दिल्ली के हॉस्टलों में बढ़ेगी सुरक्षा, 2.94 करोड़ से लगेंगे कैमरे

नई दिल्ली, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के 11 छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2.94 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निगरानी तंत्र को उन्नत किया जाएगा।

आईआईटी दिल्ली के हॉस्टलों में बढ़ेगी सुरक्षा, 2.94 करोड़ से लगेंगे कैमरे

नई दिल्ली,  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के 11 छात्रावासों में
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2.94 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निगरानी
तंत्र को उन्नत किया जाएगा। इसके तहत मौजूदा 224 सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क को बेहतर
बनाया जाएगा और रात तथा कम रोशनी में निगरानी करने वाले कैमरे लगाए जाएंगे।
नई व्यवस्था में अवरक्त तकनीक वाले बुलेट और डोम कैमरे लगाए जाएंगे। खुले और बाहरी
क्षेत्रों में बुलेट कैमरे तथा छात्रावास भवनों के भीतर डोम कैमरों का उपयोग किया जाएगा।
आवश्यकतानुसार दिशा बदलकर निगरानी करने के लिए पीटीजेड कैमरे भी लगाए जाएंगे।
सभी कैमरों को वीडियो प्रबंधन प्रणाली से जोड़ा जाएगा, जिससे इंटरनेट के माध्यम से सीधा
प्रसारण देखने और रिकॉर्डिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे छात्रावास परिसरों के महत्वपूर्ण
हिस्सों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा सकेगी।
नई व्यवस्था में कैमरों की खराबी दूर करने के लिए भी सख्त समय-सीमा तय की गई है।
संबंधित एजेंसी को चौबीसों घंटे तकनीकी सहायता उपलब्ध करानी होगी। शिकायत की 30
मिनट में पुष्टि, 1 घंटे में तकनीकी प्रतिक्रिया और अधिकतम 12 घंटे में स्थल पर पहुंचना
अनिवार्य होगा। गंभीर खराबी की स्थिति में 2 घंटे के भीतर प्रतिक्रिया देनी होगी।
कैमरों की स्थापना विंध्याचल, जांस्कर, कुमाऊं, ज्वालामुखी, शिवालिक, सतपुड़ा, उदयगिरि,
गिरनार, हिमाद्रि, कैलाश-1 एवं 2 तथा काराकोरम छात्रावासों में की जाएगी। नालंदा छात्रावास में
नया सुरक्षा कक्ष और स्टेनलेस स्टील का प्रवेश द्वार भी तैयार किया जाएगा।
संस्थान शोध और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए उच्च गति वाले कैमरे की खरीद भी
करेगा। यह कैमरा अत्यधिक तेज गति वाली घटनाओं को प्रति सेकंड हजारों चित्रों की दर से
दर्ज करने में सक्षम होगा।