इंदिरापुरम में ब्लिंकीट के डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियां मौके पर
गाजियाबाद, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्याय खंड प्रथम में काला पत्थर रोड स्थित ब्लिंकीट के डिलीवरी स्टोर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई।
गाजियाबाद, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्याय खंड प्रथम में काला पत्थर
रोड स्थित ब्लिंकीट के डिलीवरी स्टोर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते
ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्टोर से उठता धुआं और आग की लपटें दूर
तक दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की आठ दमकल गाड़ियां मौके पर
पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया।
दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। आग की तीव्रता को
देखते हुए आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बरती गई। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा और
स्थिति पर नजर रखी गई। बताया गया है कि जिस स्थान पर डिलीवरी स्टोर स्थित है, उसके
आसपास फर्नीचर समेत अन्य सामान की कई दुकानें मौजूद हैं। ऐसे में आग के आसपास की
दुकानों तक फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल कर्मियों ने आग को सीमित रखने पर
विशेष जोर दिया। आग से निकलने वाला धुआं आसपास के क्षेत्र में फैलने से लोगों को भी
परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
आग से कितना नुकसान हुआ, इसका भी अभी आकलन नहीं हो पाया है। अग्निशमन विभाग
की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं। आग बुझने और घटनास्थल की
जांच के बाद ही नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी।


UN News