कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बारे में दिल्ली और यूपी पुलिस ने किया मंथन

कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर व्यवस्था करने के लिए दिल्ली ट्रैफिकपुलिस ने यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बारे में दिल्ली और यूपी पुलिस ने किया मंथन

दिल्ली ट्रैफिकपुलिस ने यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर व्यवस्था करने के लिए दिल्ली ट्रैफिकपुलिस ने यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि किनरास्तों से कावंड़ यात्रा को दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा और इसके लिए बॉर्डर वाले क्षेत्र में व्यापक सुरक्षाएवं ट्रैफिक के बंदोबस्त किए जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने जोर दिया कि दिल्ली एवं यूपी पुलिस बेहतरतालमेल के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान तैनात रहेगी। ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त आयुक्त विजयंतागोयल आर्य ने बताया कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा जल्द शुरू होने वाली है।

इस दौरान सुरक्षा एवं यातायात,दोनों ही बिंदुओं को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें ट्रैफिक पुलिस के संयुक्तआयुक्त संजय त्यागी, पूर्वी रेंज के तीनों डीसीपी, ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी, बागपत के एसपी पड़ोसी जिलों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतरकरने पर चर्चा हुई ताकि कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालु और सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों कोकिसी प्रकार की बाधा न हो। इसके लिए अधिकांश रास्तों में रस्सी या बैरिकेड लगाकार कांवड़ लेकर आरहे श्रद्धालुओ को यातायात से अलग रखा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने परकुछ रास्तों में डायवर्जन भी लागू किया जाएगा। खासतौर से व्यवसायिक वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा जाएगा।

इसके अलावा उन रूटों पर पार्किंग को लेकर बंदोबस्त किए जाएंगे एवं आपातकालीन वाहनों कीव्यवस्था भी रखी जाएगी। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस तैनात रहेगी और आपसीतालमेल के साथ काम करेगी ताकि किसी को भी असुविधा न हो। बैठक में व्यस्त समय में यातायात,भीड़ को नियंत्रित करने एवं आपातकालीन स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की गई।