चीनी और प्याज के बढ़ते दामों से बढ़ी लोगों की परेशानी
त्योहारी मौसम शुरू होने से पहले चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
नई दिल्ली, त्योहारी मौसम शुरू होने से पहले चीनी और प्याज कीबढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खुदरा बाजार में चीनी के दाम 65 से 70 रुपये प्रति किलो और प्याज के दाम 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने का दावा किया गया है।आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल ने कहा कि त्योहारों के समय चीनी औरप्याज के दामों में बढ़ोतरी से आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा किमहंगाई के कारण लोगों को मिठाई जैसी जरूरी त्योहारी खरीदारी से पहले भी कई बार सोचना पड़ रहा है।
मोहिनी जीनवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार के पास ठोस सोच और नीति का अभाव है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतकी वस्तुओं के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और घरेलू बजट पर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि चीनी के बाद प्याज के दामों में बढ़ोतरी से लोगों पर दोहरी मार पड़ी है। प्याजआम भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है,
इसलिए इसकी कीमत बढ़ने से सीमित आय वाले परिवारोंके लिए घर का खर्च संभालना और मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से आम जनता कोबढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।


UN News