कांवड़ शिविरों में कैमरे और अग्निशमन व्यवस्था अनिवार्य

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज करदी हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को नगर कोतवाली प्रभारी ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों औरकांवड़ सेवा शिविरों के आयोजकों के साथ बैठक की।

कांवड़ शिविरों में कैमरे और अग्निशमन व्यवस्था अनिवार्य

गाजियाबाद,  श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने केउद्देश्य से रविवार को नगर कोतवाली प्रभारी ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों औरकांवड़ सेवा शिविरों के आयोजकों के साथ बैठक की।

बैठक में यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग सेसंपन्न कराने के लिए विस्तार से चर्चा की गई तथा लोगों से सुझाव भी लिए गए।सुरक्षा और सुविधा पर जोरबैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि श्रावण मास के प्रथम दिन से ही प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाता है। बड़ी संख्या में कांवड़िए यहां भगवान शिव के दर्शन करने के बाद अपनी कांवड़ यात्रा का शुभारंभ करते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों और शिविरों पर सुरक्षातथा यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। नगर कोतवाली प्रभारी सचिनकुमार ने कांवड़ सेवा शिविर संचालकों से कहा कि प्रत्येक शिविर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरेलगाए जाएं और उनकी रिकॉर्डिंग कुछ दिनों तक सुरक्षित रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति मेंउसकी मदद ली जा सके। उन्होंने कहा कि शिविर मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर लगाए जाएं, जिससेयातायात बाधित न हो और श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने खाद्य सामग्री वितरण से पहले आवश्यक अनुमति और लाइसेंस प्राप्त करने के निर्देश दिए।

 साथ ही प्रत्येक शिविर में अग्निशमन के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने पर भी जोर दिया। कोतवाली प्रभारी ने आयोजकों से यह भी अपील करी कि यदि संभव हो तो शिविर में आने वाले कांवड़ियों का नाम औरमोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में पार्षद नीरज गोयल, व्यापारी नेता राकेश स्वामी, संजीव मित्तल, संदीप बंसल,आलोक गर्ग सहित क्षेत्र के अनेक संभ्रांत नागरिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।