केतन मर्डर केस : सिया गोयल के वकील बोले, हम चाहते हैं कि सभी को न्याय मिले

पुणे, सिया गोयल के पक्ष में अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव अदालत में पैरवीकरेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस की ओर से इस मामले के संदर्भ में कोई आधिकारिक बयानजारी नहीं किया गया है।

केतन मर्डर केस : सिया गोयल के वकील बोले, हम चाहते हैं कि सभी को न्याय मिले

केतन मर्डर केस

पुणे,  सिया गोयल के पक्ष में अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव अदालत में पैरवीकरेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस की ओर से इस मामले के संदर्भ में कोई आधिकारिक बयानजारी नहीं किया गया है। किसी के मौखिक रूप से कुछ भी कह देने से उसे अंतिम मान लेना उचित नहींरहेगा। मौजूदा समय में हम पूरे केस को समझने की कोशिश कर रहे हैं। मैं यही कहना हूं कि जब तकपुलिस की ओर से आरोपपत्र दाखिल नहीं होता, तब तक किसी नतीजे पर पहुंचना मुनासिब नहीं होगा।उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अभी इस पूरे मामले को लेकर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

अगर जरूरत पड़ी, तो हम सिया से भी जानकारी जुटाएंगे। अभी सिया का परिवार भी तनाव से गुजररहा है। सिया के पिता भी अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसी स्थिति में हम उससे संपर्क साधने से बच रहे हैं।सिया ने हमें वकालतनामा दिया है, जिसे मैं अगली तारीख में अदालत में पेश करुंगा।उन्होंने कहा कि अगर हमें जरूरत पड़ी, तो हम सिया के परिवार से जरूर संपर्क करेंगे और पूरे मामले केबारे में जानकारी जुटाएंगे लेकिन अभी हमें ऐसी कोई जरूरत नहीं है। जैसे ही हमें कोई ऐसी जरूरतहोगी, तो हम सिया के परिवार से संपर्क कर लेंगे। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हम यहीचाहते हैं कि सिया पुलिस को जांच में पूरा सहयोग दे और वो दे भी रही है। हम नहीं चाहते हैं कि जांचमें किसी भी प्रकार की बाधा आए।

हमें पुलिस समय देगी कि हम सिया से संपर्क करके उसका पक्षसमझ सके, ताकि हम उसके पक्ष को अदालत में पेश कर सके।
अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव के मुताबिक, अब पुलिस इस पूरे मामले को लेकर आने वाले दिनों में क्यातथ्य पेश करती है, उसी को देखते हुए जांच की पूरी दिशा तय होगी। हमारी कोशिश यही रहेगी कि हरतरीके से सच्चाई सामने आए। सभी को इंसाफ मिले। किसी के साथ कोई दिक्कत नहीं हो। हम कोर्ट कोभी हर तरह से सहयोग करेंगे। हम कोर्ट के सामने पूरी सच्चाई सामने लेकर आएंगे।उन्होंने कहा कि सिर्फ बोल देने से यह ओपन एंड शट केस नहीं हो जाता है। अभी पूरे मामले की जांचकी जा रही है। जांच के दौरान हमें यह देखना होगा कि कितने गवाह हैं और उसके खिलाफ क्या सबूतहैं, जिससे यह साबित हो सके कि वो दोषी है।

 पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है, जब तकजांच संपन्न नहीं हो जाता है, तब तक इस मामले के निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता है।साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह बयान जारी करके नहींकहा है कि यह एक सुनियोजित हत्या है। जब तक चार्जशीट दाखिल नहीं होती है, तब तक कुछ भी कहपाना मुश्किल है। अब अगर किसी ने मौखिक रूप से कुछ कहा है, तो इस पर मैं कुछ कह नहीं सकताहूं।

यह उनका अपना मानना और समझना हो सकता है। हर व्यक्ति की अपनी सोच किसी भी केस कोलेकर हो सकती है। हम तो सबूतों पर विश्वास करके ही किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं।