दिल्ली में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज, अब तक 3,828 मामले दर्ज; 610 बाहर के रोगी

राष्ट्रीय राजधानी में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का संक्रमण बढ़ने के साथ ही दूसरे राज्यों से उपचार के लिए दिल्ली पहुंच रहे मरीजों की संख्या भी सामने आई है। 31अगस्त तक दिल्ली के अस्पतालों में एच1एन1 के कुल 3,828 मरीज उपचार करा रहे थे।

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज, अब तक 3,828 मामले दर्ज; 610 बाहर के रोगी

नई दिल्ली,। राष्ट्रीय राजधानी में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का संक्रमण बढ़ने के साथ ही दूसरे राज्यों से उपचार के लिए दिल्ली पहुंच रहे मरीजों की संख्या भी सामने आई है। 31अगस्त तक दिल्ली के अस्पतालों में एच1एन1 के कुल 3,828 मरीज उपचार करा रहे थे।
इनमें 3,218 दिल्ली के निवासी और 610 दिल्ली से बाहर के मरीज हैं। यानी दिल्ली के अस्पतालों में उपचार करा रहे हर छह में से करीब एक एच1एन1 मरीज दूसरे राज्य से आया है। इससे राजधानी के अस्पतालों पर मरीजों का अतिरिक्त दबाव बढ़ने की स्थिति भी सामने आती है।दिल्ली के निवासियों में एच1एन1 के 3,218 मामलेस्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त तक दिल्ली के निवासियों में एच1एन1 के 3,218मामले दर्ज हुए हैं। यह संख्या वर्ष 2024 में दर्ज 3,151 मामलों से अधिक है और 2019 के बाद सबसेज्यादा है। 31 अगस्त को ही 164 नए मामले सामने आए।

इससे पहले 29 अगस्त को 199 और 24 अगस्त को 258 नए मामले मिले थे।जांच और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देशदिल्ली में बड़ी संख्या में बाहर से मरीजों के उपचार के लिए आने से राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था परसंक्रमण की निगरानी, जांच, आइसोलेशन और उपचार के स्तर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ गई है।

दिल्ली सरकार ने अस्पतालों को फ्लू कॉर्नर, आइसोलेशन सुविधा, जांच और दवाओं की पर्याप्तउपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डा. पंकज सिंह अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।