ग्रेनो प्राधिकरण के दफ्तर पर किसानों की महापंचायत 14 को
ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण के दफ्तर पर किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण के दफ्तर पर किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल हुए किसानों ने आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान हुई बैठक में 14 सितंबर को महापंचायत का निर्णय लिया गया। धरने में महिलाओं की भी भागीदारी रही। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि किसानों को 10फीसदी आबादी के भूखंड देने का प्रस्ताव 2024 में प्राधिकरण बोर्ड से पास कर शासन को भेजा
जा चुका है। अब शासन स्तर पर अनुमोदन बाकी है। किसानों की जायज मांगों के लिए आंदोलन जरूरी है।
किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि यह आर-पार की लड़ाई है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान एकता संघ के नेता उम्मेद त्यागी ने कहाकि 10 फीसदी भूखंड का मुद्दा जानबूझकर लटकाया जा रहा है। चुनाव का समय है और
संगठन पूरी ताकत से संघर्ष करेगा। भारतीय किसान परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कुमार पाल प्रधान ने कहा कि किसान फ्लैग मार्च या दबाव से डरने वाले नहीं हैं। किसानों का दमन करने वालेअधिकारियों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मोर्चा ने ऐलान किया कि 14 सितंबर को प्राधिकरणपर महापंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
महापंचायत में भीड़ जुटाने केलिए गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है। धरने में जोगेंद्र, पूनम, रीना, शांति देवी, सुशीलसुनपुरा, अजय पाल भाटी, यतेंद्र मैनेजर, रोहित भाटी, अजब सिंह भाटी समेत बड़ी संख्या मेंकिसान शामिल हुए।


UN News