जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद गौतम बुद्ध नगर की जिला परिषद की बैठक सम्पन्न

नोएडा, इस्कॉन नोएडा की ओर से शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद गौतम बुद्ध नगर की जिला परिषद की बैठक सम्पन्न

भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश की जनपद गौतमबुद्धनगर इकाई की जिला परिषद बैठक जिलाधिकारी के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों को अधिक प्रभावी, व्यापक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान जनपद में स्काउट एवं गाइड इकाइयों के विस्तार, नवीन इकाइयों के गठन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु पात्र विद्यार्थियों के चयन एवं तैयारी, सेवा गतिविधियों के विस्तार तथा वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों को अधिक सक्रिय एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।


 जिलाधिकारी ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का से कहा किया कि जनपद के अधिक से अधिक विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड इकाइयों का गठन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़कर उन्हें व्यक्तित्व विकास एवं समाज सेवा के अवसर उपलब्ध कराए जाएँ। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने जनपद में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने, विद्यालय स्तर पर इसकी गतिविधियों का व्यापक विस्तार करने तथा विद्यार्थियों को सेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद त्रिपाठी, प्राचार्य डायट सुशीला धनकर, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (मेरठ-सहारनपुर मंडल) अमित कुमार, जिला मुख्य आयुक्त डॉ. राकेश कुमार राठी, जिला सचिव पुष्पेंद्र सिंह, जिला स्काउट कमिश्नर विजेंद्र सिंह, जिला गाइड कमिश्नर देवकी, जिला आयुक्त (रोवर) महकार सिंह, जिला आयुक्त (एडल्ट रिसोर्स) धर्मेंद्र शर्मा, जिला आयुक्त (कब)

 रश्मि त्रिपाठी, सहायक आयुक्त (स्काउट) अरविंद शर्मा, सहायक आयुक्त शिल्पा टी.आर., जिला संगठन आयुक्त राहुल मित्तल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त साधना सिंह बिधूड़ी, जिला बेसिक स्काउट मास्टर ज्योतिर्मय पांडे, जिला बेसिक गाइड कैप्टन भारती श्रीवास्तव, आरती कुलश्रेष्ठ सहित जनपद के स्काउट-गाइड प्रतिनिधि, स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन उपस्थित रहे।