तेज आंधी का कहर, ई-रिक्शा पर नीम का पेड़ गिरने से 5 की मौत, 2 घायल

तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। थाना फरिहाक्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर चिडरई के पास सड़क पर चल रहे बैटरी वाले ई-रिक्शा के ऊपर नीम का पेड़ गिरगया। हादसे के वक्त ई-रिक्शा में 7 सवारियां बैठी थीं।

तेज आंधी का कहर, ई-रिक्शा पर नीम का पेड़ गिरने से 5 की मौत, 2 घायल

ई-रिक्शा पर नीम का पेड़ गिरने से 5 की मौत,

फिरोजाबाद, जनपद में तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। थाना फरिहाक्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर चिडरई के पास सड़क पर चल रहे बैटरी वाले ई-रिक्शा के ऊपर नीम का पेड़ गिरगया। हादसे के वक्त ई-रिक्शा में 7 सवारियां बैठी थीं। पेड़ गिरते ही रिक्शा में सवार लोग दब गए औरमौके पर चीख पुकार मच गई।आसपास के ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही फरिहा थाना पुलिस भी मौके परपहुंची। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक 5 लोगों कीमौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। हादसे में एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए हैंजिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


-मृतकों की पहचान
मृतकों में हरेश पुत्र साठी निवासी नगला फतेह थाना फरिहा, विष्णु पुत्र रामप्रकाश निवासी गांव ईखुथाना फरिहा, गजेंद्र पुत्र ऐदल निवासी गांव बटोलर थाना फरिहा, अमन पुत्र दिनेश निवासी गांव नगलामन्दा सकरौली थाना एटा और गंगा सिंह पुत्र बेचाराम निवासी गांव आनन्दपुर अवागढ़, एटा शामिल हैं।

-डीएम ने की मुआवजे की घोषणा
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में मारे गए सभी पांचोंमृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारोंको इस दुखद घटना में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।यह दर्दनाक हादसा थाना फरिहा क्षेत्र के चिडराई गांव के पास हुआ जहां तेज आंधी के कारण नीम कापेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया।