थाना बिसरख पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण कर 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना का सफल अनावरण

थाना बिसरख पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण कर 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त गोविन्द शर्मा पुत्र दुखी शर्मा को रोजा याकूबपुर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही से घटनास्थल के पास से बीयर की 02 बोतलें, देशी शराब के 02 पाउच, नमकीन के 02 खाली पाउच, 02 प्लास्टिक के ग्लास व अभियुक्त की चप्पल बरामद की गई हैं।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त गोविन्द शर्मा ने बताया कि मैं रोजा जलालपुर में किराये पर रहकर पिछले चार वर्षों से कारपेंटर का कार्य करता है। मैं अक्सर मैच देखने के लिए आर.सी.जी. क्रिकेट ग्राउंड जाता था, जहाँ मेरी दोस्ती क्रिकेट ग्राउंड में कार्यरत जसवीर मौर्य से हो गई थी। जसवीर ग्राउंड में बनी कोठरी में अकेला रहता था तथा वहीं स्टेडियम की साफ-सफाई, देखरेख एवं घास काटने का कार्य करता था। धीरे-धीरे हम दोनों का उठना-बैठना हो गया और कभी-कभी साथ बैठकर शराब/बीयर पी लेते थे।

दिनांक 01.08.2026 को भी हम दोनों ने क्रिकेट ग्राउंड में जसवीर की कोठरी के सामने बैठकर शराब/बीयर पी थी। इसी दौरान जसवीर मुझे माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियाँ देने लगा। जब मैंने गाली देने से मना किया तो जसवीर ने मुझे धक्का दे दिया, जिससे मैं जमीन पर गिर गया और उसके बाएँ कंधे में चोट आ गई। जिससे मुझे गुस्सा आया और मैंने उठकर जसवीर को धक्का दिया, जिससे वह भी जमीन पर गिर गया और फिर मैनें जसवीर के सीने पर बैठकर उसे जान से मारने की नीयत से दोनों हाथों से उसका गला दबा दिया तथा काफी देर तक गला दबाए रखा। 

जब जसवीर की हरकत बंद हो गई तो मैंने समझ लिया कि उसकी मृत्यु हो गई है। इसके बाद मैं घबराकर मौके से भाग गया