दिल्ली कैंट में सड़क हादसा : थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

दिल्ली कैंट इलाके में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार महिला और पुरुष को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दिल्ली कैंट में सड़क हादसा : थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

दिल्ली कैंट इलाके में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार महिला और पुरुष को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, हादसा दिल्ली कैंट इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि थार काफी तेज रफ्तारमें थी और उसने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार महिला और पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थार चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया और पुलिस केहवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले कीजांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

इससे पहले 26 अगस्त को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था।खिचड़ीपुर फ्लाईओवर पर हुए हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस के पहुंचने में देरी का आरोप लगाया था।युवक की पहचान 24 वर्षीय निखिल के रूप में हुई थी। बताया जा रहा था कि युवक गाजियाबाद सेअपने घर जनकपुरी जा रहा था, तभी फ्लाईओवर पर वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि करीब 30 से 40 मिनट बादपुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची थी। इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली थी।हालांकि, देरी से पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल भेज दिया था।
मृतक के चाचा सतीश ने बताया था कि उन्हें फोन पर निखिल के एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी।

वहअपने बड़े भाई के घर से लौट रहा था। उन्होंने कहा था कि अभी हादसे के सही कारण का हमें पता नहींचला है। जांच के बाद ही कुछ चीजें स्पष्ट हो पाएंगी।