निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
नोएडा, थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-129 स्थित एक निर्माणाधीन भवन में काम के दौरान रविवार को पांचवीं मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचानबिहार के जमुई निवासी अशोक मांझी के रूप में हुई है।
निर्माणाधीन भवन में काम के दौरान रविवार को पांचवीं मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत
नोएडा, थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-129 स्थित एक निर्माणाधीन भवन में काम के दौरान रविवार को पांचवीं मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचानबिहार के जमुई निवासी अशोक मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, अशोक मांझी पिछलेकई महीनों से नोएडा में रहकर मजदूरी कर रहा था। अशोक जेपी क्लासिक सोसायटी के सामने बने लेबर कैंप में रहता था।
रविवार को वह सेक्टर-129 स्थित निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप सेघायल हो गया। साथी मजदूर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करदिया। अस्पताल प्रशासन ने रविवार देर रात करीब 12 बजे घटना की सूचना थाना एक्सप्रेसवे पुलिस कोदी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक केपरिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और वे बिहार से नोएडा के लिए रवाना हो चुके हैं।पुलिस काकहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षामानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं तथा मजदूरों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट सहित आवश्यकसुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


UN News