मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से डबल इंजन सरकार के प्रति अपना आशीर्वाद बनाए रखने की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से डबल इंजन सरकार के प्रति अपना आशीर्वाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की गति को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास की इस गति में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं सहित जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की गयी ।
कार्यक्रम में मेंहदावल विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल तथा खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक जय चौबे पूरे लावस्कर के साथ सभा स्थल पर पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया !

UN News