रक्षाबंधन से पहले रविवार को भी मुख्य डाकघर खुले रहेंगे

रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों को राखी भेजने में सहूलियत देने के लिए विशेष व्यवस्था की है।

रक्षाबंधन से पहले रविवार को भी मुख्य डाकघर खुले रहेंगे

गाजियाबाद,  रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों को राखी भेजने में सहूलियत देने के लिए विशेष व्यवस्था की है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मद्देनजर23 अगस्त रविवार को मुख्य प्रधान डाकघर और मुख्य डाकघर गाजियाबाद सिटी खुले रहेंगे।
रविवार को डाकघर खुलने से उन लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी, जो सप्ताह के अन्य दिनों मेंसमय के अभाव में राखी बुक नहीं करा पा रहे थे। रक्षाबंधन को लेकर इन दिनों डाकघरों मेंराखी भेजने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

 जनपद के विभिन्न डाकघरों में राखी भेजने केलिए उत्साह नजर आ रहा है। वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद मंडल विशाल कुमार पाठक ने बताया कि 23 अगस्त को रविवार के दिन नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर औरमुख्य डाकघर गाजियाबाद सिटी में राखी बुक कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रविवार को लोगयहां पहुंचकर राखी को डाक के माध्यम से अपने भाइयों के पते पर भेज सकेंगे। विभाग काउद्देश्य त्योहार के दौरान बढ़ने वाली डाक सामग्री को देखते हुए लोगों को अतिरिक्त सुविधाउपलब्ध कराना है। रविवार को दोनों प्रमुख डाकघरों के खुले रहने से शहर के लोगों को राखीभेजने के लिए अतिरिक्त दिन मिल जाएगा। खासकर नौकरीपेशा लोगों और ऐसे लोगों के लिएयह व्यवस्था उपयोगी होगी, जिन्हें कार्यदिवस में डाकघर पहुंचने में परेशानी होती है।

 इसके अलावा गाजियाबाद मंडल के अधीन आने वाले प्रधान डाकघर हापुड़ भी रविवार को खुला रहेगा।इसमें भी लोग रविवार को राखी बुक करा सकते हैं।