रामलीला में दशरथ दरबार, सरवन वध व श्री राम जन्म का किया गया मंचन
बरवाला,कस्बा बरवाला में रामलीला ग्राउंड में श्री सनातन धर्म संस्कृति ट्रस्ट की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला के तीसरे दिन दशरथ का दरबार, सरवन कुमार का वध और राम जन्म मंचन मंचन दिखाया गया।
बरवाला, कस्बा बरवाला में रामलीला ग्राउंड में श्री सनातन धर्म संस्कृति ट्रस्ट की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला के तीसरे दिन दशरथ का दरबार, सरवन कुमार का वध और राम जन्म मंचन मंचन दिखाया गया। मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जलौली वासी युवा समाज सेवक आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा विधिगत रूप से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्लब को अपने स्वैच्छिक को से 11,000 रुपए की राशि दान सहयोग स्वरूप भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और रामायण के मूल्यों से बेहतर ढंग से जुड़ने के प्रति प्रेरित किया। जो भारतीय संस्कृति से जुड़ाव का जीवंत उदाहरण है। इस अवसर पर रामलीला ट्रस्ट की ओर से आदित्य प्रताप सिंह को राम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं इस दौरान रामलीला ट्रस्ट की ओर से 80 वर्षीय बरवाला वासी बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी को भी ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। इस मंचन में राजा दशरथ के द्वारा शब्द भेदी बाण से सरवन कुमार के वध का मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अलग-अलग किरदारों को जीवंत किया।
सरवन कुमार के माता-पिता का विलाप देखकर दर्शक भावुक हो उठे। वहीं राम जन्म के मंचन के दौरान अयोध्या में खुशी का माहौल सरकार को उठा और पूरा रामलीला पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। आयोजकों ने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से जुड़ी शिक्षाओं का दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर रामलीला ट्रस्ट के प्रधान रोहतास सिंह राणा, उप प्रधान रजनीश धीमान, चेयरमैन गुरचरण वर्मा, डायरेक्टर संजीव कामदेव, एडवाइजर अनिल कुमार, राजवीर राणा व मंच के अन्य पदाधिकारीयों ने बरवाला वासियों से परिवार सहित रामलीला स्थल पर पहुंचने और धार्मिक मंचन का आनंद लेने की अपील की।


UN News