लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों से भी मिले

लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना की जानकारीमिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात्रि को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्टपर उतरने के बाद रक्षा मंत्री सीधे घटनास्थल पर पहुंचे।

लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों से भी मिले

लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना की जानकारीमिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात्रि को लखनऊ पहुंचे

लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना की जानकारीमिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात्रि को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्टपर उतरने के बाद रक्षा मंत्री सीधे घटनास्थल पर पहुंचे। रक्षा मंत्री ने घटना स्थल का निरीक्षण कियाऔर पूछताछ की। इसके बाद वह किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने ट्रामासेंटर में भर्ती घायलों व उनके परिजनों से मिले और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।राजनाथ सिंह ने चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों कोनिर्देश दिए कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके उपचार मेंकिसी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए।

 राजनाथ सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआहादसा मन को व्यथित करने वाला है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ सभी शोकाकुल परिवारों के साथहैं। राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेशपाठक, पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भी ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारपीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायताउपलब्ध कराई जाएगी।शर्मा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की जांच करने,सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवंठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।श्री शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामनाकी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री(संगठन) धर्मपाल सिंह ने लखनऊ के पुरनिया, सेक्टर-डी स्थित कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निदुर्घटना पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों केहताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक, हृदयविदारक और पूरे समाज को झकझोर देने वाला है। इसत्रासदी ने अनेक परिवारों से उनके अपने छीन लिए हैं, जिसकी क्षति की भरपाई कभी नहीं की जासकती।चौधरी ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ीमें भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और पूरा संगठन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंनेकहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जासकता।

हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इस असहनीय पीड़ा से गुजर रहेहैं।प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर मेंआग लगने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं कोअपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने कीशक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं। इस कठिन समय में हम सभी कीसंवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।