वैश्विक बाजार में भारतीय MSMEs की नई उड़ान की तैयारी, IIA AGM में होगा अवसरों पर मंथन
नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं एनुअल जनरल Meeting (AGM) का भव्य आयोजन आगामी 1 सितंबर मंगलवार को द वेडिंग्स डॉट , गौतमबुद्ध नगर में किया जाएगा।
नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं एनुअल जनरल Meeting (AGM) का भव्य आयोजन आगामी 1 सितंबर मंगलवार को द वेडिंग्स डॉट , गौतमबुद्ध नगर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर से उद्योग जगत के प्रतिनिधि, उद्यमी और IIA के सदस्य शामिल होंगे।
आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में आयोजित होने वाली 35वीं AGM में देश के औद्योगिक विकास, MSME क्षेत्र की चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा होगी। आयोजन का उद्देश्य उद्योगों के सामने मौजूद मौजूदा समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के साथ-साथ विकास और विस्तार के नए अवसरों पर मंथन करना है।
ग्लोबल मार्केट में भारतीय MSMEs के अवसरों पर होगा विशेष सत्र
AGM के दौरान ‘ग्लोबल Opportunities ’ विषय पर विशेष विशेषज्ञ सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें राहुल जैन वैश्विक बाजार में भारतीय उद्योगों और MSMEs के लिए उपलब्ध संभावनाओं, नए बाजारों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार विस्तार के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।
आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले Outstanding MSMEs को MSME Awards से सम्मानित भी किया जाएगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से ऐसे उद्यमियों और औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिन्होंने नवाचार, रोजगार सृजन, उत्पादन, निर्यात और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
बिजली, पानी और औद्योगिक समस्याओं पर भी हुई चर्चा
आगामी कार्यक्रम को लेकर सोमवार को की गयी प्रेस वार्ता के दौरान IIA नोएडा चैप्टर के चेयरमैन नवीन गुप्ता ने नोएडा के उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से बिजली, जलापूर्ति तथा अन्य औद्योगिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उद्योगों के हित में प्रभावी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने आगामी 1 सितंबर को होने वाली 35वीं AGM की तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए सभी कार्यकारिणी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया।
बैठक में IIA नोएडा चैप्टर की सचिव श्रीमती श्वेता बंसल एवं कोषाध्यक्ष CA मनीष गुप्ता भी उपस्थित रहे।
उद्योग जगत के लिए बनेगा संवाद और नेटवर्किंग का बड़ा मंच
IIA की 35वीं AGM उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होने जा रही है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले उद्यमी आपसी संवाद, नेटवर्किंग, निवेश और नए व्यावसायिक अवसरों पर विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही बदलते वैश्विक औद्योगिक परिदृश्य में भारतीय MSMEs की भूमिका और उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।


UN News