चीनी के बड़े दामों से आम आम नागरिक त्रस्त,मुनाफाखोरों की चांदी
बुलंदशहर ! गुलावठी ! चीनी के बढ़ते हुए दाम को लेकर आम नागरिक परेशान है बड़े दाम का कारण पीछे से माल की कमी बताकर स्टॉकिस्टों ने रेट बढ़ा दिए हैं
बुलंदशहर ! गुलावठी ! चीनी के बढ़ते हुए दाम को लेकर आम नागरिक परेशान है बड़े दाम का कारण पीछे से माल की कमी बताकर स्टॉकिस्टों ने रेट बढ़ा दिए हैं महज 15 दिनों में चीनी ₹20 रु किलो महंगी होकर बाजार में 65 रु० किलो तक बिक रही है! ये मंहगाई आमजन की जेब पर सीधा असर डाल रही है ! चीनी के अचानक बढ़े इन दामों ने आम नागरिकों की मिठास फीकी कर दी है !
आने वाले दिनों में त्योहारों का मौसम शुरू हो जाएगा जिसको लेकर आम नागरिक दुविधा में है और शासन-प्रशासन दाम घटवाने के लिए उठाए उचित कदम उठाने एवं जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है !


UN News