Noida :लेबर कैंप में आग लगी, 60 मजदूरों ने भागकर जान बचाई

नोएडा, 23 जून (वेब वार्ता)। सेक्टर-126 क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित लेबर कैंप में मंगलवार सुबह आगलगने से अफरातफरी मच गई। दो मंजिला कैंप के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग देखते ही देखते ऊपरीमंजिल तक पहुंच गई

Noida :लेबर कैंप में आग लगी, 60 मजदूरों ने भागकर जान बचाई

नोएडा,सेक्टर-126 क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित लेबर कैंप में मंगलवार सुबह आगलगने से अफरातफरी मच गई।

नोएडा, सेक्टर-126 क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित लेबर कैंप में मंगलवार सुबह आगलगने से अफरातफरी मच गई। दो मंजिला कैंप के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग देखते ही देखते ऊपरीमंजिल तक पहुंच गई। उस समय कैंप में 60 मजदूर मौजूद थे। सभी ने भागकर जान बचाई। आग कोबुझाने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लगा।मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रायपुर गांव स्थित लेबर कैंप में सुबह करीब6:20 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही कैंप के अंदर धुआं भरने लगा और लपटें तेजी सेफैलने लगीं। उस समय अधिकांश मजदूर सो रहे थे।

 कुछ मजदूरों ने धुआं और आग की लपटें देखकरशोर मचाया, जिसके बाद कैंप में रहने वाले अन्य मजदूरों की नींद खुली प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूरों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी लोग अपने-अपने कमरों सेबाहर निकलने लगे। आग की भयावहता को देखते हुए मजदूरों ने बिना समय गंवाए भवन से बाहरनिकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगा दी। कुछ ही मिनटों में कैंप के सभी 60 मजदूर बाहरनिकल आए।

दमकल विभाग का रेस्क्यू

घटना की सूचना तत्काल फायर विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग कीपांच गाड़ियां रवाना कर दी गईं। हालांकि, आग तेजी से फैल चुकी थी और पूरे भवन को अपनी चपेट मेंले रही थी। दमकलकर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता को देखतेहुए कई दिशाओं से पानी की बौछार की गई। करीब एक घंटे 40 मिनट तक चले राहत एवं बचावअभियान के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझने के बाद दमकल विभाग कीटीम ने भवन के प्रत्येक हिस्से की जांच की ताकि कहीं कोई व्यक्ति अंदर फंसा न रह गया हो और आगदोबारा न भड़क सके।

घरेलू सामान का नुकसानआग लगने के कारण कैंप में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर और अन्य उपयोगी वस्तुएं जलकर नष्ट
हो गईं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई मजदूरघायल नहीं हुआ। समय रहते सभी के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान कैंपसे निकल रहा काला धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।गैस लीकेज की जांचफायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में गैस लीकेज से आग लगने की संभावनासामने आई है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

 अधिकारियों का कहना हैकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, पुलिस और दमकलविभाग की टीम ने कैंप संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा गैस सिलेंडरों और अन्यज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित उपयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।