YEIDA प्राधिकरण की आवासीय भूखंड लॉटरी संपन्न, 973 प्लॉट हुए आवंटित
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की आवासीय भूखंड योजना आरपीएस 010/2026 के तहत गुरुवार को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की आवासीय भूखंड योजना आरपीएस 010/2026 के तहत गुरुवार को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
इस दौरान कुल 973 आवासीय भूखंडों का आवंटन किया गया। योजना के लिए कुल 1,10,034 आवेदकों ने आवेदन किया था। सबसे अधिक मांग 200 वर्गमीटर और 162 वर्गमीटर श्रेणी के भूखंडों के लिए देखने को मिली। 162 वर्गमीटर के 476 भूखंडों के लिए 48,920 आवेदन प्राप्त हुए, सभी 476 भूखंड आवंटित किए गए। वहीं 183 वर्गमीटर के 4 भूखंडों के लिए 566 आवेदन आए, सभी 4 भूखंड आवंटित हुए। 184 वर्गमीटर के 4 भूखंडों के लिए 539 आवेदन प्राप्त हुए, सभी 4 भूखंड आवंटित किए गए। 200 वर्गमीटर के 481 भूखंडों के लिए सर्वाधिक 57,620 आवेदन आए, सभी 481 भूखंड आवंटित किए गए।
223 वर्गमीटर के 6 भूखंडों के लिए 1,528 आवेदन आए, सभी 6 भूखंड आवंटित किए गए।290 वर्गमीटर के 2 भूखंडों के लिए 861 आवेदन प्राप्त हुए, दोनों भूखंड आवंटित किए गए। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

UN News