आगामी 15 जुलाई को विकास भवन में आयोजित होगा किसान दिवस
गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार ने जनपद के समस्त कृषकों को बताया कि कृषकों की कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण एवं विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिला मुख्यालय के निकट किसान दिवस का आयोजन किया जाता है।
जिला मुख्यालय के निकट किसान दिवस का आयोजन
गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार ने जनपद के समस्त कृषकों को बताया कि कृषकों की कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण एवं विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिला मुख्यालय के निकट किसान दिवस का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे विकास भवन स्थित सभागार कक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कृषकों की सहायता हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी किसान भाइयों/कृषक प्रतिनिधियों से अपील की है
कि वे 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को विकास भवन स्थित सभागार कक्ष में आयोजित किसान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा कृषि एवं कृषक कल्याण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

UN News