प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार हो रहे 51 क्विंटल लड्डू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद आ रहे हैं। इस दिन प्रधानमंत्री देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद आ रहे हैं। इस दिन प्रधानमंत्री देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।
जींद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद आ रहे हैं। इस दिन प्रधानमंत्री देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के जींद आगमन कोलेकर जिले में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. कृष्णमिड्ढा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के स्वागत हेतु 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार कराया जारहा है। सोमवार को डा. कृष्ण मिड्ढा स्वयं लड्डू तैयार किए जाने के स्थान पर पहुंचे औरव्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से बूंदी बना कर प्रसाद तैयार करने के कार्य में सहभागिता कीतथा सभी कारीगरों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा नेकहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन प्रदेश के लिए गौरव और ऐतिहासिक अवसर है।
उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ता और आमजन पूरे उत्साह के साथ तैयारियोंमें जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद जींदवासियों की श्रद्धा, प्रेम औरसम्मान का प्रतीक है।उन्होंने सभी नागरिकों से 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंच करप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत करने का आह्वान किया। विधानसभा
उपाध्यक्ष ने कहा कि जींद को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ का गौरव मिलना पूरेजिले के लिए गर्व का विषय है।
यह केवल एक ट्रेन का शुभारंभ नही बल्कि स्वच्छ ऊर्जाएपर्यावरण संरक्षण और आधुनिक भारत की नई सोच का संदेश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केनेतृत्व में देश निरंतर नई तकनीकों को अपनाते हुए विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है।


UN News