गर्मी से राहत, रास्तों पर आफत! दिल्ली-एनसीआर में कल भी होगी झमाझम बारिश? IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह भारी बारिश हुई। दोपहर के दौरान भी कई इलाकों में हल्की बारिश का दौरा जारी रहा।
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह भारी बारिश हुई। दोपहर के
दौरान भी कई इलाकों में हल्की बारिश का दौरा जारी रहा। बारिश चलते कई इलाकों की सड़के जलमग्न
हो गईं जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिल रही है।
दिल्ली ही नहीं गुरुग्राम में भी बारिश बारिश के बाद हालात बेकाबू हैं। आलम यै है कि गुरुग्राम पुलिस ने
आज और कल वर्क फ्रॉम की सलाह दे डाली। गुरुग्राम के कई इलाकों में तो बीते 24 घंटे के दौरान कई
इलाकों में बारिश हुई है। गुरुग्राम जिला प्रशासन के मुताबिक, सोहना में 110 मिमि बारिश दर्ज की गई
जबकि गुरुग्राम सब-डिस्ट्रिक्ट में 97 मिमी, कादीपुर और हरसरू में 74-74 मिमि बारिश दर्ज गई है।
गुरुग्राम में भारी बारिश
गुरुग्राम में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ऑरेंज अलर्ट के बीच 5 और 6 अगस्त को भारी
बारिश हुई है। खराब मौसम को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट ऑफिस और प्राइवेट कंपनियों से
अपील की है कि वे 6 और 7 अगस्त को कर्मचारियों को घर से ही काम करने की छूट दें। गुरुग्राम के
अलावा नोएडा और फरीबादा में भी बारिश हुई है।
ट्रैफिक ने किया परेशान
रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच सुबह के समय शहर के कई मार्गों पर बड़ी देर तक यातायात जाम
की स्थिति बनी रही। अरुणा आसफ अली मार्ग, शहीद जीत सिंह मार्ग, बेर सराय, जेएनयू गेट-जिया
सराय मार्ग, गुरुग्राम की ओर धौला कुआं और रजोकरी फ्लाई ओवर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-48,
कालिंदी कुंज तथा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति बेहद धीमी रही।गुरुवार को हुई बारिश से
जहां जलभराव हुआ मगर साथ ही उमस भरी गर्मी से राहत भी दी।
दिल्ली में कल भी होगी बारिश?
भारी बारिश के बीच लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या शुक्रवार (7 अगस्त) को भी बारिश का यह
सिलसिला जारी रहेगा? आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में कल भी बारिश का
दौर शुक्रवार को भी जारी रहेगा। शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश और कहीं-कहीं भारी
बारिश की संभावना है। हालांकि आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि
पूरे एनसीआर रीजन में 7 अगस्त को वैसी ही तेज बारिश होगी जैसी गुरुवार को गुरुग्राम में हुई। बारिश
की संभावना तो है मगर गुरुवार जैसी तेज बारिश नहीं।
आईएमडी ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी
बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें:यूपी-उत्तराखंड, दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार-झारखंड में भी बरसेंगे बादल
मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव
लगातार बारिश का यह दौर उत्तरी भारत में मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने के वजह से है। वेदर
सिस्टम और मॉनसून टर्फ के चलते दिल्ली, हरियाणा, और राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आस-पास के
इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।


UN News