गुरु पूर्णिमा पर आहार के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बुलंदशहर, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आहार क्षेत्र स्थित मां अवंतिका देवी गंगा घाट और ऐतिहासिक सिद्ध बाबा गंगा घाट पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही घाटों पर आस्था का माहौल रहा।

गुरु पूर्णिमा पर आहार के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बुलंदशहर,,  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आहार क्षेत्र स्थित मां अवंतिका देवी गंगा घाट और ऐतिहासिक सिद्ध बाबा गंगा घाट पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही घाटों पर आस्था का माहौल रहा।

श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार दोपहर से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे थे। शाम को लोगों ने पूर्वजों की स्मृति में दीपदान कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस बल तैनात रहा। विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसी क्रम में ग्राम दरावर स्थित स्वामी रमेशचंद्रानंद महाराज आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश लोधी, अंकित कुमार, राहुल करण, कपिल लोधी, प्रियांशु लोधी सहित चरौरा, शिकोई, खनौदा, मौहरसा, औरंगाबाद, ताहारपुर व आसपास के गांवों से आए लोग मौजूद रहे।