दिल्ली में सावन की शुरुआत बारिश से, 30 जुलाई से चार अगस्त तक यलो अलर्ट
सावन की शुरुआत दिल्ली में बारिश से होने वाली है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई से चार अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
सावन की शुरुआत दिल्ली में बारिश से होने वाली है। मौसम
विभाग ने 30 जुलाई से चार अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया
है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने और मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है।
30 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और रात में
बूंदाबांदी हो सकती है। 31 जुलाई को बहुत हल्की व एक से चार अगस्त तक रुक-रुककर बारिश
की संभावना है। अधिकतम तापमान 32-35 व न्यूनतम 22-27 डिग्री सेल्सियस रहने का
अनुमान है।
बुधवार को दिनभर गर्मी ने लोगों को परेशान किया। विभाग ने भले ही यलो अलर्ट जारी किया
था, लेकिन खबर लिखे जाने तक छतरपुर और नजफगढ़ में ही बारिश दर्ज हुई। अधिकतम
तापमान 34.2 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आर्द्रता 92-100 फीसदी दर्ज की
गई। उमस भरी गर्मी ने लोगों की बारिश की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि, अगले कुछ
दिनों में मानसून सक्रिय होने से राहत मिलने की उम्मीद है।


UN News