लगान के 25 साल पूरे होने के जश्न में मेलबर्न जाएंगे आमिर खान

भारत के बाहर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के 17वें संस्करण का आयोजन 13 से 23 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा।

लगान के 25 साल पूरे होने के जश्न में मेलबर्न जाएंगे आमिर खान

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के 17वें संस्करण का आयोजन

मुंबई,  भारत के बाहर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव इंडियन फिल्मफेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के 17वें संस्करण का आयोजन 13 से 23 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा।फेस्टिवल की शुरुआत इस बार ऑस्कर-नामांकित फिल्म लगान के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मेंआयोजित विशेष कार्यक्रम से होगी, जिसमें अभिनेता एवं निर्माता आमिर खान शामिल होंगे।फेस्टिवल आयोजकों ने बताया कि विशेष कर्टेन रेज़र कार्यक्रम नौ जुलाई को मेलबर्न के प्रतिष्ठितएसीएमआई सिनेमा में आयोजित किया जाएगा।

 इस अवसर पर लगानकी विशेष स्क्रीनिंग होगी औरइसके साथ ही इस वर्ष के फेस्टिवल का औपचारिक आगाज़ किया जाएगा।वर्ष 2001 में प्रदर्शित 'लगान' सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामांकित होनेवाली भारत की दूसरी फिल्म थी। यह फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों मेंगिनी जाती है।विक्टोरिया सरकार के सहयोग से आयोजित होने वाला इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न पिछले वर्षोंमें भारतीय सिनेमा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित मंच बन चुका है। इसमें अमिताभ बच्चन,शाहरुख खान, ए.आर. रहमान, ऐश्वर्या राय बच्चन, रानी मुखर्जी, राम चरण, विजय सेतुपति, विक्कीकौशल, विजय वर्मा और कीर्ति सुरेश सहित अनेक कलाकार तथा राजकुमार हिरानी, शूजीत सरकार,जोया अख्तर, कबीर खान और अन्य फिल्मकार भाग ले चुके हैं।


फेस्टिवल निदेशक मितु भौमिक लांगे ने कहा कि 'लगान' भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक उपलब्धि हैऔर इसके 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाते हुए फेस्टिवल का शुभारंभ करना गर्व की बात है। उन्होंनेकहा कि आमिर खान की उपस्थिति इस आयोजन को और भी विशेष बनाएगी।फेस्टिवल के दौरान फिल्मों की स्क्रीनिंग, प्रीमियर, मास्टरक्लास, विशेष चर्चाएं और विभिन्न सांस्कृतिककार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।