ट्रंप के बयानों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, सोना 1.40 लाख के पार पहुंचा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच वैश्विक बाजार में हलचल तेज हो गई है।

ट्रंप के बयानों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, सोना 1.40 लाख के पार पहुंचा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों और अमेरिका-ईरान संघर्ष
के बीच वैश्विक बाजार में हलचल तेज हो गई है। इसका सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर देखने
को मिला है, जहां निवेशकों की लिवाली से सोने और चांदी की चमक में जोरदार इजाफा दर्ज किया गया
है।
ट्रंप के बयान और सीजफायर की उम्मीदें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ बातचीत और सीजफायर को लेकर दिए गए बयानों
के बाद बाजार का रुख बदल गया है। हालांकि ईरान ने सीधी बातचीत से इनकार किया है, लेकिन इस
कशमकश के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में कीमती धातुओं की मांग तेजी से बढ़ गई है।
एमसीएक्स पर सोने और चांदी की नई कीमतें
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मंगलवार को सोना 0.50 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के
साथ 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ट्रेड कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, चांदी में भी 1 प्रतिशत से
ज्यादा की शानदार छलांग देखने को मिली है, जिससे इसके दाम लगभग 2.19 लाख रुपये प्रति
किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।