6 घंटे में लूट का खुलासा, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली, समयपुर बादली थाना पुलिस ने छह घंटे के भीतर लूट का खुलासा करते हुए चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

6 घंटे में लूट का खुलासा, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली, समयपुर बादली थाना पुलिस ने छह घंटे के भीतर लूट का खुलासा करते हुए चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमालचाकू और लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। बाहरी उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना नेबताया कि समयपुर बादली थाने में रामलीला मैदान, सिरसपुर के पास चाकू से हमला कर फोन लूटने कीघटना की पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां पता चला किघायल पीड़ित को पीसीआर की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस टीम बुराड़ी अस्पताल पहुंची। अस्पताल में पीड़ित ने बताया कि वह समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन पहुंचने केबाद पैदल सिरसपुर की ओर जा रहा था।

पहलवान बाग, सिरसपुर के पास पहुंचने पर चार अज्ञात लड़कोंने उसे घेर लिया और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकूसे हमला कर दिया और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।