पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद ने जीतीं ट्रॉफियां
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष/महिला)-2026, मेरठ जोन का सोमवार को शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, गौतमबुद्धनगर में भव्य समापन हुआ।
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष/महिला)-2026, मेरठ जोन का सोमवार को शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, गौतमबुद्धनगर में भव्य समापन हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार प्रदान कर प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर और मुजफ्फरनगर की टीमों के बीच खेला गया। गौतमबुद्धनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर को 6-0 के बड़े अंतर से पराजित कर चल वैजयंती ट्रॉफी अपने नाम की और मेरठ जोन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की विजेता बनी।वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेरठ और गाजियाबाद की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में गाजियाबाद महिला हॉकी टीम ने मेरठ को 1-0 से हराकर चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा किया और मेरठ जोन की महिला हॉकी प्रतियोगिता की विजेता बनी।
प्रतियोगिता में मेरठ जोन के 08 जनपदों से कुल 175 खिलाड़ियों, जिनमें 122 पुरुष एवं 53 महिला खिलाड़ी शामिल रहे, ने प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समापन अवसर पर डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त लाइन्स ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, निर्णायकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त लाइन्स, रवि शंकर निम, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा, सुरेश रॉय, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम, कृष्णवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय, मंजीत सिंह, सेक्रेटरी जिला हॉकी संघ गौतमबुद्धनगर, हरे कृष्णा, स्टेडियम मैनेजर शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, निर्णायक मंडल के सदस्य श्री दलीप कुमार, नीरज कुमार, जुगेन्द्र सिंह, धनंजय, पूर्व ओलम्पिक खिलाड़ी रोमियो जेम्स सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


UN News