बारिश ने फिर खोली प्राधिकरण की तैयारियों की पोल

ग्रेटर नोएडा, बारिश ने एक बार फिर ग्रेनो प्राधिकरण की तैयारियों की पोल खोल दी है। औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 हर बार की तरह मंगलवार को भी जलमग्न हो गया। सड़कों पर दो से तीन फीट पानी भर गया।

बारिश ने फिर खोली प्राधिकरण की तैयारियों की पोल

ग्रेटर नोएडा,  बारिश ने एक बार फिर ग्रेनो प्राधिकरण की तैयारियों की
पोल खोल दी है। औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 हर बार की तरह मंगलवार को भी जलमग्न हो
गया। सड़कों पर दो से तीन फीट पानी भर गया। कई कंपनियों में पानी घुस गया। 8 से अधिक
पंप लगाकर पानी निकाला गया। प्राधिकरण ने 20 दिन पहले की बारिश के बाद नालियों को
साफ करने और नाले से जोड़ने का काम किया था। ईकोटेक-3 में जलभराव 10 साल से हो रहा
है। पिछले साल से प्राधिकरण ने करोड़ों रुपये का टेंडर निकालकर नाला बनाने का काम करवा
रहा है। नाले को हिंडन नदी से जोड़ा जा रहा है। जुलाई माह में काम पूरा करने का दावा किया
गया लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां न्यू हॉलैंड कंपनी रोड, टॉय सिटी क्षेत्र के अलावा अन्य जगह
जलभराव से वाहनों भी नहीं निकल सके। यहां 100 से अधिक कंपनियों के रास्ते बंद हो गए।
कई कंपनियों के अंदर पानी घुस गया। उद्योग विहार एक्सटेंशन ईकोटेक-2 और ईकोटेक-6 में
भी पानी निकासी नहीं होने से उद्यमियों को परेशानी हुई।