भिवंडी में चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा, मलबे में दबने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र के भिवंडी में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस भीषण दुर्घटना में मलबे के नीचे दबने से कुल नौ लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र के भिवंडी में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में चार मंजिला इमारत
का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस भीषण दुर्घटना में मलबे के नीचे दबने से कुल नौ लोगों की मौत
हो गई है।
एनडीआरएफ का युद्ध स्तर पर बचाव अभियान
नारपोली के गंगाराम वाडी इलाके में स्थित ‘कोहिनूर अपार्टमेंट’ का आधा हिस्सा गिरने के बाद
घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। एनडीआरएफ की टीमें, स्थानीय प्रशासन और
फायर ब्रिगेड के जवान मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं।
इमारत के असुरक्षित होने की आशंका
रिपोर्ट्स के अनुसार, पिलर कमजोर होने के कारण रात में इस जर्जर इमारत में रिपेयर का काम चल
रहा था। हालांकि लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन कुछ मजदूरों और लोगों के
अंदर फंसने से यह बड़ी त्रासदी हो गई।


UN News